गोल चेहरे पर कौन-सा ईयररिंग सबसे ज़्यादा खूबसूरत लगता है?

Placeholder

हर चेहरे की अपनी एक अलग बनावट और खूबसूरती होती है। किसी का चेहरा लंबा होता है, तो किसी का गोल, किसी की ठुड्डी नुकीली होती है, तो किसी के गाल चेहरे को एक अलग पहचान देते हैं। चेहरे की बनावट हमारे पूरे व्यक्तित्व और लुक को एक खास अंदाज़ देती है। यही वजह है कि अपने चेहरे की विशेषताओं को समझना और उनके अनुसार सही स्टाइल चुनना बहुत मायने रखता है। जब हम अपनी पसंद, व्यक्तित्व और चेहरे की बनावट के बीच अच्छा तालमेल बनाते हैं, तो हमारा आत्मविश्वास भी बढ़ता है और हमारी खूबसूरती स्वाभाविक रूप से निखरकर सामने आती है।

तो आइए जानते हैं कि गोल चेहरे पर कौन-सा ईयररिंग सबसे अच्छा लगता है और किस तरह के डिज़ाइन आपके लुक को और भी आकर्षक बना सकते हैं।

लॉन्ग ड्रॉप इयररिंग(Long drop earring)
Placeholder
Placeholder
Placeholder

लॉन्ग ड्रॉप इयररिंग ऐसी बालिया होती है जिनका बनावट कुछ ऐसा होता है कि ये कान के लोब (earlobe) से नीचे की तरफ लटकता है। कुछ लॉन्ग ड्रॉप इयररिंग कान के लोब (earlobe) से शुरू होकर कंधे तक आती है और कुछ बीच में ही रुक जाती है।

जिनका चेहरा गोल हो उन्हें उनपे लॉन्ग ड्रॉप इयररिंग ज़्यादा सुंदर लगते है क्योंकि ये:-

i) वर्टिकल इल्यूजन पैदा करती है 

गोल चेहरे की चौड़ाई और लंबाई लगभग एक समान होती है। जब आप लॉन्ग ड्रॉप इयररिंग पहनते है तो ऊपर से नीचे की तरफ ये बालिया ऊपर से नीचे की तरफ लटकती है जिससे आँखों का ध्यान चेहरे की चौड़ाई से हटकर नीचे की लंबाई (Vertical line) पर जाता है, जिससे चेहरा अधिक लंबा और स्लिम दिखता है।

ii) शार्प एंगल जोड़ना

गोल चेहरे का प्राकृतिक रूप से गोलाई ज्यादा होती है (गाल और जॉलाइन का गोल होना)। अगर लंबे पतले या ज्यामितीय डिजाइन वाले इयररिंग्स चेहरे पर शार्प और स्ट्रक्चर लुक जोड़ता है जो गोलपन को कम करता है और चेहरे को संतुलित बनता है।

3. जॉलाइन और गर्दन को उभारने का काम :-

 गोल चेहरे का लंबी इयररिंग की वजह से गर्दन और (collarbone) का हिस्सा ज्यादा खूबसूरती से दिख जाता है और चेहरे का निचले हिस्से को एक सुंदर शेप देता है। जिससे पूरा लुक काफी ग्रेसफुल और स्लिम नजर आता है।

 

डैंगल इयररिंग(dangle earring)
Placeholder
Placeholder
Placeholder

डैंगल इयररिंग ऐसी बालिया होती है जो कान के लोब (earlobe) से जिनका बनावट कुछ ऐसा होता है कि ये कान के लोब (earlobe) से शुरू होकर नीचे की ओर लटकते रहता है। अक्सर लोग लॉन्ग ड्रॉप इयररिंग और डैंगल इयररिंग में कन्फ्यूज हो जाते है दोनों का बनावट एक प्रकार का होता है पर लॉन्ग ड्रॉप इयररिंग अपने जगह पर काफी हद तक स्थिर रहता है वही डैंगल इयररिंग हिलते डुलते रहता है। झूलता और हिलता रहता है। डैंगल इयररिंग लंबाई में छोटा या बड़ा दोनों हो सकता है पर इसकी मुख्य पहचान ये है कि इसमें ज्यादा हिस्सा आपस में जुड़े होते है ताकि ये आसानी से घूम सके या झूल सकें।

जिन लड़कियों का चेहरा गोल होता है उनपे डैंगल इयररिंग ज्यादा खूबसूरत लगते क्योंकि ये वर्टिकल इल्यूजन पैदा करती है।

* चेहरे के गोलाईपन को काटता है।

गोल चेहरे की लंबाई पर गालों और जॉलाइन की गोलाई ज्यादा होती हैं। डैंगल इयररिंग का वर्टिकल और थोड़ा डायनामिक डिज़ाइन इस गोलाई को संतुलित करता है और चेहरे के भारीपना को कम करता है।

* खूबसूरत मूवमेंट और फोकस :-

चुंकि डैंगल इयररिंग हिलते डुलते रहते है, इसलिए ये सबका ध्यान आकर्षित करते है और नजरों को चेहरे की चौड़ाई से हटाकर नीचे की लंबाई की तरफ खींचते है

चेन ड्रॉप इयररिंग (Chain drop earring)
Placeholder
Placeholder
Placeholder

चेन ड्रॉप इयररिंग ऐसी बालिया होती है जिनका डिजाइन कुछ ऐसा होता है की उन्हें पहनने के लिए एक छोटा स्टड या हुक होता है, जिसके साथ एक पतली लचीली मेटल की चेन जुड़ी होती है जो नीचे की तरफ लटकती है. कुछ चेन ड्रॉप इयररिंग मे सबसे नीचे एक छोटी मोती, स्टोन या कोई छोटा सा पेंडेंट लगा होता है. गोल चेहरे वाले लड़कियों के लिए चेन ड्रॉप इयररिंग एक अच्छा विकल्प है क्योंकि ये चेहरे के पास वर्टिकल इल्यूजन (vertical illusion) पैदा करती है.

* हल्का और स्लीक डिजाइन

क्योंकि चेन बहुत पतली और नाजुक होती है यह चेहरे के गोलपन या भारीपन को दबाए बिना उसे एक बैलेंस एंड शार्प लुक (Balance and sharp look) देता है.

* मूवमेंट (Movement)

 जब आप चलते है तो चेन हिलते-डुलती रहती है जिससे सबका ध्यान चेहरे की चौड़ाई से हटकर नीचे की लंबाई और गर्दन की तरफ जाता है.

बार इयररिंग (Bar earring)
Placeholder
Placeholder
Placeholder

बार इयररिंग ऐसी बालिया होती जिनमें सोने, चांदी या अन्य धातुओं का एक छोटा या लंबा सीधा डंडा होता है, जो कान के छेद से सटा हुआ या नीचे की तरफ लटकता रहता है. बार इयररिंग बिल्कुल सिंपल बालिया होती है इसमें खास कोई नक्काशी नहीं की होती है.

 बार इयररिंग भी एक अच्छा विकल्प होता है गोल चेहरे वाले लड़कियों के लिए क्योंकि ये भी चेहरे पर वर्टिकल इल्यूजन (vertical illusion) पैदा करती है, शार्प एंगल (sharp angle) जोड़ता है और चेहरे को  (मिनिमलिस्ट) और खूबसूरत बनाता है.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *