क्यों ये 3 वेस्टर्न ईयररिंग महिलाओं को पहननी चाहिए?
वेस्टर्न ईयररिंग महिलाओं के लुक को स्टाइलिश और आकर्षक बनाने का एक आसान तरीका हैं। खास बात यह है कि इन्हें केवल किसी खास अवसर पर ही नहीं, बल्कि रोज़ाना के आउटफिट के साथ भी पहना जा सकता है। अलग-अलग डिज़ाइन और स्टाइल में मिलने वाली वेस्टर्न ईयररिंग आपके पहनावे को एक अलग अंदाज़ देने में मदद करती हैं।
अगर आप अपने कलेक्शन में ऐसी ईयररिंग शामिल करना चाहती हैं, जो अलग-अलग कपड़ों और मौकों के साथ आसानी से पहनी जा सकें, तो कुछ वेस्टर्न ईयररिंग खास तौर पर उपयोगी साबित हो सकती हैं। आइए जानते हैं कि ये 3 वेस्टर्न ईयररिंग महिलाओं के लिए क्यों खास हैं और इन्हें अपने ज्वेलरी कलेक्शन में शामिल करना क्यों अच्छा विकल्प हो सकता है।
1. हुप ईयररिंग
हुप ईयररिंग ऐसी बालियां होती हैं जिनका डिजाइन गोल, अंडाकार या फिर घुमावदार आकार का होता है। हुप ईयररिंग में एक रिंग जैसा आकार होता है जिसे कान के छेद में लॉक या हुक की मदद से पहना जाता है।हालांकि इनके क्लैस्प, सजावट या समग्र डिजाइन अलग-अलग हो सकते हैं लेकिन अधिकांश हुप ईयररिंग कान से लटकती हुई अंगूठी की तरह दिखाई देती हैं।
हुप ईयररिंग के प्रमुख प्रकार :-
1.क्लासिक हुप ईयररिंग(Classic Hoop Earring)
2.हगी हुप ईयररिंग(Huggie Hoop Earring)
3.टियरड्रॉप ईयररिंग(Teardrop Earring)
क्लासिक हुप ईयररिंग
क्लासिक हुप ईयररिंग पूरी तरह से गोल या अंडाकार होती है। यह कान के छेद से शुरू होकर पीछे जाकर लॉक होती है जिससे एक पूरा हुप बनता है। यह फैशन की दुनिया में सबसे पुराना और सदाबहार डिजाइन है जो कभी भी आउट ऑफ ट्रेंड नहीं होता है।
क्लासिक हुप ईयररिंग का अगर सही आकार चुना जाय तो किसी भी चेहरे पर अच्छा लगता है, पर अंडाकार (Oval) और चौकोर (Square) चेहरे पर सबसे ज्यादा खूबसूरत लगते हैं।
टिप्स :- जब भी आप बड़े आकार की क्लासिक बालियां पहनें तो अपने बालों को पीछे की तरफ बांध लें। इससे आपकी बालियां पूरी तरह से दिखाई देती हैं और आपका चेहरा बहुत ही साफ और आकर्षक लगता है।
हगी हुप ईयररिंग
हगी हुप ईयररिंग एक छोटी और आधुनिक हुप ईयररिंग है। इसका नाम हगी इसलिए पड़ा क्योंकि यह कान के निचले हिस्से (earlobe) से बिल्कुल चिपकी रहती है। हगी हुप ईयररिंग ज्यादा खूबसूरत उनपे लगता है जिनका चेहरा लंबा या पतला है या फिर(Heart shape) दिल के आकार का चेहरा (एक ऐसा चेहरा जो ऊपर से चौड़ा और नीचे की तरफ आते-आते बहुत पतला और नुकीला हो जाता है)।
टियरड्रॉप हुप ईयररिंग
टियरड्रॉप हुप ईयररिंग उन हुप ईयररिंग को कहते हैं जिनका आकार पानी की बूंद की तरह या आंसू की बूंद की तरह होता है। यह हुप ईयररिंग ऊपर से पतली और नीचे की तरफ से चौड़ी व गोल होती है। टियरड्रॉप हुप ईयररिंग उन लड़कियों पर ज्यादा खूबसूरत लगता है जिनका चेहरा हार्ट-शेप चेहरा या गोल चेहरा हो। हार्ट-शेप चेहरा वाले लड़कियों पर सबसे ज्यादा सुंदर लगता है।
2. ड्रॉप ईयररिंग
ड्रॉप ईयररिंग ऐसी बालियां होती हैं जिनका डिजाइन कान के छेद से नीचे की ओर लटकता है। इसमें मुख्य रूप से दो भाग होते हैं: ऊपर का हिस्सा कान के छेद में एक स्टड या हुक की तरह टिकता है और नीचे एक छोटा या लंबा डिजाइन तत्व जुड़ा होता है जो नीचे की ओर लटकता है। इनकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि ये कान के नीचे लटकते तो हैं लेकिन बहुत ज्यादा हिलते-डुलते नहीं हैं, स्थिर रहते हैं।
ड्रॉप ईयररिंग के कुछ प्रकार :-
i) पर्ल ड्रॉप ईयररिंग (Pearl Drop Earring)
ii) डायमंड ड्रॉप ईयररिंग (Diamond Drop Earring)
iii) टियरड्रॉप ईयररिंग (Teardrop Earring)
पर्ल ड्रॉप ईयररिंग
पर्ल ड्रॉप ईयररिंग ऐसे ड्रॉप ईयररिंग होते हैं जिसमें नीचे के हिस्से में मोती लटकी होती है। ये देखने में बहुत साधारण लेकिन पहनने पर बहुत सुंदर लगता है।
पर्ल ड्रॉप ईयररिंग मुख्यतः दो प्रकार के होते हैं:
सिंगल पर्ल ड्रॉप ईयररिंग (Single Pearl Drop Earring)
पर्ल हुप ड्रॉप (Pearl Hoop Drop)
पर्ल ड्रॉप ईयररिंग की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह सब चेहरे पर अच्छा लगता है। पर जिनका चेहरा गोल होता है उनपर परफेक्ट मैच होता है।
डायमंड ड्रॉप ईयररिंग
डायमंड ड्रॉप ईयररिंग ऐसी बालियां होती हैं जिनमें नीचे के हिस्से में हीरा होता है। डायमंड ड्रॉप ईयररिंग की सबसे बड़ी खासियत यह है कि जब भी आप अपने सिर को हिलाते हैं तो हीरे पर पड़ने वाली रोशनी हर एंगल से चमकती है। यह चमक किसी भी सामान्य लुक को आकर्षक बना देती है।
डायमंड ड्रॉप ईयररिंग सभी चेहरे पर अच्छे और खूबसूरत दिखते हैं। हीरा रोशनी को बहुत तेजी से रिफ्लेक्ट करता है, इसलिए यह चेहरे के फीचर्स को उभारने का काम करता है।
टियरड्रॉप ईयररिंग
टियरड्रॉप ईयररिंग ऐसे ड्रॉप ईयररिंग होते हैं जिनका मुख्य सजावटी हिस्सा आंसू या पानी की बूंद जैसी आकृति में होता है।
टियरड्रॉप ईयररिंग ज्यादातर उन चेहरे पर अच्छा लगता है जिनका चेहरा दिल के आकार का होता है या फिर अंडाकार होता है।
स्टड ईयररिंग
स्टड ईयररिंग ऐसी बालियां होती हैं जिनके मुख्यत: दो भाग होते हैं। आगे का भाग कान के लोब पर सीधे लगे होते हैं, कोई भी हिस्सा लटकता या झूलता हुआ नहीं होता है। स्टड ईयररिंग आकार में भी छोटे और कॉम्पैक्ट आकार के होते हैं। स्टड ईयररिंग का पीछे का हिस्सा एक छोटी पोस्ट होती है, जो कान के छेद से होकर निकलती है और पीछे से बैकिंग या क्लच की मदद से सुरक्षित की जाती है।
स्टड ईयररिंग के कुछ प्रकार :-
i) डायमंड स्टड ईयररिंग (Diamond Stud Earring)
ii) पर्ल स्टड ईयररिंग (Pearl Stud Earring)
iii) गोल्ड स्टड ईयररिंग (Gold Stud Earring)
डायमंड स्टड ईयररिंग
डायमंड स्टड ईयररिंग ऐसी स्टड ईयररिंग बालियां होती हैं जिनमें आगे के हिस्से में हीरा लगा/घिरे लगे होते हैं। यह सबसे ज्यादा प्रीमियम और क्लासी लुक देता है। डायमंड स्टड ईयररिंग की सबसे बड़ी खासियत यह है कि जब भी आप सिर को हिलाओगे तो हीरे पर पड़ने वाली रोशनी चारों तरफ बिखेर/बिखर जाएगी जिससे आपका चेहरा और भी खूबसूरत लगेगा।
पर्ल स्टड ईयररिंग
पर्ल स्टड ईयररिंग ऐसी स्टड ईयररिंग बालियां होती हैं जिनमें आगे के हिस्से में मोती लगे होते हैं।
पर्ल स्टड ईयररिंग रोजाना इस्तेमाल, ऑफिस या कॉलेज या किसी खास मौके और शादी-समारोह में आसानी से पहन सकते हैं।
गोल्ड स्टड ईयररिंग
गोल्ड स्टड ईयररिंग ऐसी स्टड बालियां होती हैं जिनमें आगे के हिस्से सोने के धातु का डिजाइन होता है जैसे (post + screw या butterfly back)। इसे आप रोज पहनने सेलेकर शादी-पार्टी तक के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं।”
